Home डेली न्यूज़ छतरपुर में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने केंद्रीय बजट पर की प्रेस...

छतरपुर में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने केंद्रीय बजट पर की प्रेस वार्ता

35
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। मध्य प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने आज छतरपुर में एक प्रेस वार्ता के दौरान हाल ही में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बजट को भविष्योन्मुखी और बहुउपयोगी करार देते हुए कहा कि यह विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
श्रीमती बागरी ने कहा, हमारी सरकार ने भविष्य का बजट बनाया है। यह बजट हर क्षेत्र के लिए बहुउपयोगी है और हर क्षेत्र के लिए सुनिश्चित प्रावधान किए गए हैं। आने वाले समय में जिस चीज की डिमांड है, जिसके आधार पर भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाए, उस दृष्टि से यह बजट तैयार किया गया है।
उन्होंने बजट के समावेशी दृष्टिकोण पर जोर देते हुए बताया कि इसमें किसानों, गरीबों, मातृशक्ति (महिलाओं) और युवाओं को संयुक्त रूप से मजबूत करने पर विशेष फोकस है। बजट का उद्देश्य देश को हर क्षेत्र में सशक्त बनाना है, चाहे वह औद्योगिक क्षेत्र हो, स्वास्थ्य हो, शिक्षा हो, पर्यावरण हो या पर्यटन हो।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here