Home डेली न्यूज़ खजुराहो में 50 मीटर रही दृश्यता, कोहरे के आगोश में समाए विश्व...

खजुराहो में 50 मीटर रही दृश्यता, कोहरे के आगोश में समाए विश्व प्रसिद्ध मंदिर

73
0
Jeevan Ayurveda

वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी खजुराहो भी मंगलवार को भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में रही। कोहरे की सघनता इतनी अधिक थी कि सड़कों पर दृश्यता घटकर मात्र 50 मीटर रह गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि खजुराहो में मौसम का मिजाज सोमवार रात से ही बिगडऩा शुरू हो गया था, रात करीब 9 बजे से ही घने कोहरे ने पूरे शहर को अपनी आगोश में ले लिया। मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थिति यह रही कि सूरज के दर्शन नहीं हुए और चारों ओर धुंध छाई रही। हालांकि भीषण ठंड के बावजूद खजुराहो पहुंचने वाले देशी-विदेशी सैलानियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सैलानी कोहरे की चादर में लिपटे मंदिरों का दीदार करते रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो-तीन दिनों तक कोहरे का यही दौर जारी रहेगा और धूप निकलने में देरी होगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here