Home डेली न्यूज़ पुलिस लाइन में आयोजित हुआ तनाव मुक्ति एवं ध्यान कार्यक्रम

पुलिस लाइन में आयोजित हुआ तनाव मुक्ति एवं ध्यान कार्यक्रम

143
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और तनाव प्रबंधन के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन में एक विशेष ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि, सकारात्मक सोच विकसित करना और कर्तव्य निर्वहन के दौरान एकाग्रता को सुदृढ़ करना है।मध्य प्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। श्री जैन ने उपस्थिति रजिस्टर के संधारण, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुडऩे संबंधी तकनीकी व्यवस्थाओं और हार्टफुलनेस संस्था के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम के नियमित एवं अनुशासित संचालन हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 21 दिसंबर 2025 को विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त थानों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसी क्रम में जिले के प्रत्येक थाने में पुलिस कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान हार्टफुलनेस संस्था के कोऑर्डिनेटर, वालिंटियर और सहभागी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि यह पहल मध्य प्रदेश पुलिस और हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तर पर शुरू की गई है, जिसे जिले के सभी थानों तक विस्तारित किया जा रहा है। अधिकारियों ने कार्यक्रम के नियमित और अनुशासित संचालन पर जोर देते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here