Home डेली न्यूज़ लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट की भव्य शुरुआत, केजीएन क्लब ने उद्घाटन मुकाबला जीता

लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट की भव्य शुरुआत, केजीएन क्लब ने उद्घाटन मुकाबला जीता

153
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। राजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में मेला महा उत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत आज लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में हुई। टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।बुधवार सुबह 11 बजे उद्घाटन मुकाबला केजीएन क्लब और सरस्वती क्लब के बीच खेला गया, जिसमें केजीएन क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहले दिन कुल चार मुकाबले खेले गए। इस लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में लगभग 74 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जबकि फाइनल मुकाबला 1 तारीख को खेला जाएगा। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी, क्रीड़ा सभापति ज्योति अमित तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजुल सक्सेना सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी ने कहा कि सभी नागरिकों के सहयोग से मेला महा उत्सव पिछले 70 वर्षों से निरंतर सफलता के साथ आयोजित हो रहा है, जो नगर की सांस्कृतिक और खेल परंपराओं को जीवंत बनाए हुए है। वहीं पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह ने कहा कि आने वाले समय में अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान किसी वरिष्ठ एवं नामचीन क्रिकेटर को आमंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में विकास कार्य लगातार जारी हैं और शीघ्र ही यहां एक नया पवेलियन भी बनकर तैयार होगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here