Home डेली न्यूज़ बकरियां चराने गए चरवाहे पर तेंदुए ने किया हमला

बकरियां चराने गए चरवाहे पर तेंदुए ने किया हमला

124
0
Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा। थाना क्षेत्र के घिनौची जंगलों में एक चरवाहे पर तेंदुए द्वारा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। घायल चरवाहे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल चरवाहे की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम रजपुरा निवासी दीनदयाल यादव घिनौंची पहाड़ पर दूल्हादेव के पास बकरियां चरा रहा था तभी उसकी एक बकरी को तेंदुए ने दबोच लिया। जब दीनदयाल ने बकरी को बचाने का प्रयास किया तो तेंदुए ने बकरी को छोड़कर उस पर हमला कर दिया। तेंदुए का पंजा चेहरे पर लगने से दीनदयाल बुरी तरह घायल हो गया था। आसपास के लोगों ने उसे घायल अवस्था में बड़ामलहरा पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here