Home डेली न्यूज़ अब फरियादी की शिकायत के निराकरण की एसपी करेंगे समीक्षा

अब फरियादी की शिकायत के निराकरण की एसपी करेंगे समीक्षा

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर पुलिस अधीक्षक की सराहनीय पहल

छतरपुर। आपराधिक प्रकरणों के फरियादी द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई जाने वाली शिकायतों के निराकरण की समीक्षा अब से छतरपुर एसपी अगम जैन स्वयं करेंगे। फरियादियों को समय-सीमा में न्याय दिलाने की मंशा से पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई इस पहल की संपूर्ण जिले में सराहना हो रही है।पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज की जाने वाली शिकायतों का निराकरण थाना पुलिस द्वारा किया जाता है, जबकि इसकी समीक्षा एसडीओपी करते हैं। इसके साथ ही अब वे स्वयं भी शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करेंगे। एसपी श्री जैन ने बताया कि वे सप्ताह में दो बार सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें दर्ज करने वाले फरियादियों से ऑनलाइन बात कर निराकरण की जानकारी लेंगे और फरियादी से जानकारी लेकर संबंधित थाना, चौकी प्रभारी और एसडीओपी को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here