Home डेली न्यूज़ राष्ट्र प्रेम और भाईचारा बढ़ाना सुंदरकांड का मुख्य उद्देश्य-पंडित शास्त्री टीकमगढ़ बारन...

राष्ट्र प्रेम और भाईचारा बढ़ाना सुंदरकांड का मुख्य उद्देश्य-पंडित शास्त्री टीकमगढ़ बारन से करी बागेश्वर धाम के गुरूदेव धीरेन्द्र शास्त्री ने सीधी बात

155
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। सुंदरकांड के माध्यम से हमारा उद्देश्य देश से जातिवाद, छुआछूत और क्षेत्रवाद को मिटाना है। गांव-गांव और गली-गली जब लोग सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ करेंगे, तो उनमें आपसी प्रेम बढऩे के साथ ही किसी प्रकार का भेद नहीं रहेगा। सुंदरकांड पाठ करने से लोगों ने राष्ट्र पे्रम और आपसी भाईचारा बढ़ेगा। यह विचार यहां एलईडी पर हुए लाइव प्रसारण के दौरान पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कही। इसके साथ ही उन्होंने जैसे ही कहा कि बागेश्वर धाम की जय, सन्यासी बाबा की जय और उन सबकी जय, जौन इते बैठे…तो सभा में मौजूद लोगों ने ठहाके लगाए। गुरूदेव के जयकारों से सभागार गूंजता रहा। जैसे ही बागेश्वर धाम के संत गुरूदेव धीरेन्द्र शास्त्री ने संबोधन शुरू किया, सभी ने जयकारे लगाना शुरू कर दिये। स्थानीय नगर भवन में संत पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने एलईडी पर लाइव प्रसारण के माध्यम से मौजूद लोगों से सीधी बात की। यहां आयोजक राजेन्द्र तिवारी, राहुल तिवारी, रिक्की तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में सुंदरकांड मंडलियां मौजूद रहीं। बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के सक्रिय सदस्य राजेन्द्र तिवारी ने अपने संबोधन में यहां पूर्व में हुए महाराज श्री के आयोजनों पर चर्चा की, साथ ही कहा कि जल्दी ही महाराज जी का टीकमगढ़ कार्यक्रम बनेगा। श्री तिवारी ने कहा कि शीघ्र ही जिले में बागेश्वर धाम शिष्य मंडल द्वारा 501 सुंदरकांड मंडलिया तैयार की जाएंगी। जहां साज नहीं होंगे, वहां साज उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिष्य मंडल सदस्यों के सहयोग से बागेश्वर धाम में हुए कार्यक्रम के दौरान सेवा दी गई। यहां से सैकड़ों की संख्या में लोग बागेश्वर धाम पहुंचे। श्री तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संतश्री बब्लू महाराज चौकी बाले बाबा, शिष्य मंडल बागेश्वर धाम के प्रतिनिधि, राम गोपाल शर्मा, प्रदीप खरे पत्रकार, केएल टेलर, रामू शर्मा, रामू उपाध्याय, अशोक बिदुआ, हरि यादव, सुरेश दौंदेरिया, गोलू अग्रिहोत्री, सौरभ खरे, मुरारी श्रीवास्तव, गोलू रजक, सूर्य प्रकाश सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे। बताया गया है कि इस अवसर पर श्री तिवारी ने आगामी आयोजनों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए टीकमगढ़ वासियों ने आयोजनों में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आगामी नवम्बर माह में सुंदरकांड को घर-घर और गांव गांव तक पहुंचाने तथा के लिए जहां आयोजन किए जाएंगे, वहीं नवम्बर माह में एक से सात तारीख तक यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा दिल्ली से बृंदावन तक निकाली जाएगी। इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने श्री तिवारी जी सहित यहां के शिष्य मंडल के सदस्यों के नाम भी लिए। और सभी को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं नागरिकों को स्वल्पाहार कराया गया। इस अवसर पर बृजनंदन रावत, श्रीराम यादव, राघवेन्द्र बुंदेला, बंटू सेन, विपिन सोनी, सोनू यादव, रमोले यादव, दुष्यंत तिवारी, रामजी असाटी, राजकुमार विश्वकर्मा, पुष्पेन्द्र यादव सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here