Home डेली न्यूज़ कांबडिय़ों ने शिव धाम कुंडेश्वर पहुंचकर किया जलाभिषेक प्रतापेश्वर महादेव मंदिर से...

कांबडिय़ों ने शिव धाम कुंडेश्वर पहुंचकर किया जलाभिषेक प्रतापेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई कांबड़ यात्रा, गूंजे जयकारे

217
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। हर-हर महादेव के जयकारे….कांबड़ यात्रियों का उद्धोष और भजनों की गूंज ने सारे शहर को शिव भक्ति से सरावोर कर दिया। नगर सहित कुंडेश्वर धाम पर पहुंचे शिव भक्तों ने शिवालयों पर जलाभिषेक किया और विधि विधान से पूजा-अर्चना की। कुंडेश्वर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन किए और धर्म लाभ लिया। सावन माह में चारों ओर शिव पूजा का दौर जारी बना हुआ है। इस अवसर पर कुंडेश्वर में विशाल मेले का आयोजन किया गया। लंबी कतारें लगी रही। कांबडिय़ों का जगह-जगह स्वागत किया गया। बताया गया है कि नगर के महेन्द्र सागर तालाब से कांबड़ यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकली। यह यात्रा कुंडेश्वर पहुंचकर पूरी हुई। बताया गया है कि श्रावण मास के तीसरे सोमवार को टीकमगढ़ में राष्ट्रीय परशुराम सेना की ओर से कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शहर के महेंद्र सागर तालाब स्थित प्रतापेश्वर मंदिर से शुरू हुई। भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी और नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने पालकी में विराजमान भगवान की पूजा अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने तालाब का जल कांवड़ में भरकर शिव धाम कुंडेश्वर के लिए पैदल यात्रा शुरू की। यात्रा में आकर्षक नंदी पर भोलेनाथ के स्वरूप को विराजमान किया गया। भक्तों ने नंदी और भोलेनाथ की झांकी को हाथों से खींचा। कांवड़ यात्रा के संयोजक और राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा इकाई के अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा स्थानीय महेन्द्र सागर तालाब स्थित प्रतापेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना के साथ ही आरंभ हुई। इस अवसर पर सभी कांबडिय़ों ने रास्ते में जयकारे लगाए और भजनों पर झूमते हुए अन्य नागरिक साथ चले। श्रद्धालुओं ने छह किलोमीटर तक की यह पद यात्रा बड़े ही उल्लास एवं उत्साह के साथ पूरी की। यात्रा के दौरान हर-हर, बम-बम का उद्धोष गूंजता रहा। कुंडेश्वर पहुंचकर भक्तों ने जलाभिषेक किया और क्षेत्र की खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस अवसर पर राहुल तिवारी, बृज किशोर तिवारी, सौरभ शर्मा, नीतू द्विवेदी, गोलू अग्रिहोत्री, दिनेश रिछारिया, सुरेश दौदेरिया, अमित तिवारी, राम तिवारी, सौरभ खरे सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here