Home डेली न्यूज़ प्रशासन की संवेदनशील पहल

प्रशासन की संवेदनशील पहल

84
0
Jeevan Ayurveda

कलेक्टर की पहल पर पैरालाइसिस पीडि़त का बनाया गया बी.पी.एल. कार्ड

छतरपुर। जिला प्रशासन छतरपुर की संवेदनशील पहल ने लवकुशनगर की ग्राम पंचायत सूरजपुर के ग्राम सिमराही निवासी कमला पिता भवानीदीन गुप्ता का जीवन खुशियों से भर दिया है। कमला यादव एक मध्यमवर्गीय परिवार से है जो मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। फिर अचानक उन्हें पैरालाइसिस हो गया। जिससे वह अस्वस्थ्य हो गए और कार्य करने में असहाय हो गए। जिसके बाद उनके परिवार की भी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ा और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से वह अपना उपचार भी ठीक से नहीं करा पा रहे थे। साथ ही बच्चों की पढ़ाई पर प्रभाव पडऩे लगा। एक तरफ परिवार का बोझ और दूसरी तरफ काम करने में असमर्थ। जैसे ही इस बात की जानकारी कलेक्टर पार्थ जैसवाल की हुई तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से तहसीलदार को संबंधित व्यक्ति का बी.पी.एल. सूची में सर्वे कर नाम जोडऩे के निर्देश दिए। तदुपरांत तहसीलदार द्वारा सर्वे करते हुए संबंधित व्यक्ति कमला पिता भवानीदीन गुप्ता के घर का सर्वे कर पात्र पाए जाने पर बीपीएल सूची में नाम जोड़ा। जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल पर कमला एवं उनके परिवार के सदस्यों द्वारा आभार जताते हुए खुशी व्यक्त की। बीपीएल कार्ड बनने से कमला के परिवार को शासन द्वारा मिलने वाली सभी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा और पूरी परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिलेगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here