टीकमगढ़। सावन माह के तीसरे सोमवार को एक ओर जहां शिवालयों में पूजा-अर्चना का दौर जारी बना रहा। वहीं रास्ते सउहित शिवालयों पर श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी कराई गई। हजारों लोगों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ यहां भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से शुरू होकर भंडारा देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान यहां से निकलने वाले हजारों भक्तों की सेवा का युवाओं ने पुण्य अर्जित किया। बताया गया है कि कुंडेश्वर मार्ग पर दर्शनार्थियों एवं काबडिय़ों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जहां हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति द्वारा सभी राहगीरों को भी भोजन प्रसादी वितरित की। आयोजन समिति के सदस्य देवेन्द्र शुक्ला एवं कृष्ण दीपक वैद्य ने कहा कि सावन माह में भगवान शिव की पूजा और शिव भक्तों की सेवा से बढक़र कोई पुण्य नहीं होता। भंडारे में आए भक्तों की सेवा ही भगवान की सेवा है। बताया गया है कि सुबह आठ बजे से यह सेवा शुरू हुई, जो देर शाम तक चली। यहां से गुजरने वाले शिव भक्तों ने भी आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की। इस अवसर पर राकेश दीक्षित, राज कुमार, बंटी गोस्वामी, संजीव मिश्रा, रामू शर्मा, हरि यादव, केएल टेलर, राहुल द्विवेदी, उद्देश्य वैद्य, संतोष दीक्षित, विशाल दीक्षित, टन्नू मिश्रा, सरोज वैद्य, रश्मि शुक्ला, सुषमा मिश्रा, कल्पना मिश्रा, वर्षा, श्रृष्टि, नैन्सी, नंदनी सहित अनेक महिलाओं के नाम शामिल रहे।









