Home डेली न्यूज़ निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग ने बनाई कार्ययोजना

निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग ने बनाई कार्ययोजना

30
0
Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा। विद्युत वितरण केंद्र ने नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए कार्ययोजना की घोषणा की है, जिसमें ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, अतिरिक्त फीडर की स्वीकृति और विद्युत चोरी के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया गया है। बड़ामलहरा विद्युत वितरण केंद्र के सहायक अभियंता बीपी सिंह ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए 100 केवी के चार ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर 200 केवी, आठ को 63 से 100 केवी, नौ को 25 से 63 केवी करने और एक 200 केवी व एक 100 केवी का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति मिल चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए बंधा से सड़वा तक 17 किलोमीटर लंबा 33 केवी का अतिरिक्त फीडर और दरगुवा सब स्टेशन के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्वीकृत हुआ है। ये कार्य बारिश रुकते ही युद्ध स्तर पर शुरू होंगे। इसके साथ ही, धारा 135 के तहत 294 विद्युत चोरी के प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here