Home डेली न्यूज़ संभागायुक्त डॉ रावत पहुंचे ग्राम आनू, हितग्राही किसानों से की चर्चा

संभागायुक्त डॉ रावत पहुंचे ग्राम आनू, हितग्राही किसानों से की चर्चा

58
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। संभागायुक्त सागर संभाग डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत गुरुवार को दमोह जिले के ग्राम आनू पहुंचे। उन्होंने यहां पर खेत तालाब निर्माण कार्य का अवलोकन किया और हितग्राही बालकिशन पटेल से चर्चा की। उन्होंने किसान से खेत तालाब के संबंध में जानकारी ली और इसके फायदे के बारे में जाना। इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर विशेष रूप से मौजूद रहे।
संभागायुक्त डॉ रावत ने जिले में खेत तालाब योजना के तहत बन रहे खेत तालाब का निरीक्षण करने के साथ ही काम में प्रगति लाने के निर्देश दिए और कार्य तेजी से पूर्ण करने के लिए कहा। इस दौरान डॉ रावत ने खकरी निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। इसी ग्राम में किसान दुर्गा पटेल के खेत पर पहुंचकर संभागायुक्त ने कपिलधारा कूप का अवलोकन किया और किसान दुर्गा पटेल से चर्चा की। यहां पर कूप के समीप ही रिचार्ज पिट भी बनाया गया हैं, के संबंध में किसान से चर्चा की और उसके खेत में उत्पादित हो रहे सब्जियों के बारे में जाना। किसान दुर्गा ने बताया कि उसके खेत में पर्याप्त मात्रा में सब्जी का उत्पादन हो रहा है और उसके कूप में 12 माह पानी रहता है शासन की योजना के तहत प्राप्त से कूप से किसान दुर्गा पटेल ने खुशी जाहिर की बताया कि वह पूरे साल सब्जी-भाजी की खेती कर रहे हैं। इस अवसर पर एसडीएम आर एल बागरी, सीईओ जनपद पंचायत हलधर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here