Home डेली न्यूज़ सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाकर वन विभाग को सौंपा


सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाकर वन विभाग को सौंपा

52
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के बिजावर तहसील में प्रशासन, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई रामगढ़ गांव के पास चौंरइया मुख्य सड़क से सटी 47.278 हेक्टेयर राजस्व भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए की गई थी। जानकारी के अनुसार, इस भूमि पर लगभग 10 लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर खेती की जा रही थी।
एसडीएम विजय द्विवेदी एवं एसडीओपी के नेतृत्व में राजस्व विभाग, वन विभाग एवं तीन थानों की पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीनों की मदद से यह कार्रवाई की गई। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिक्रमण हटाया गया और अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया।
बिजावर एसडीएम विजय द्विवेदी ने बताया कि न्यायालय कलेक्टर छतरपुर के आदेशानुसार वर्ष 2017-18 में यह भूमि वन विभाग को क्षतिपूरक वृक्षारोपण हेतु प्रदान की गई थी। लंबे समय से इस पर अतिक्रमण था, जिसे आज हटाकर विधिवत वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। वन विभाग ने अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि को तार फेंसिंग कर अपने कब्जे में ले लिया है। यह कार्यवाही प्रशासन की सतर्कता और सख्ती का प्रमाण है और भविष्य में इस तरह के अवैध कब्जों पर रोक लगाने के लिए एक कड़ा संदेश भी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here