Home डेली न्यूज़ बिना जानकारी के महिला को लगाई कॉपर-टी

बिना जानकारी के महिला को लगाई कॉपर-टी

39
0
Jeevan Ayurveda

महिला का आरोप कॉपर-टी से बिगड़ी हालत, 50 हजार खर्च हुए इलाज में

छतरपुर। शहर के अम्बेडकर नगर कमला कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने सिटी कोतवाली में आवेदन देकर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।महिला रामकली अहिरवार पति जयप्रकाश अहिरवार 30 वर्ष ने बताया कि 23 मार्च 2024 को जिला अस्पताल में ऑपरेशन से उसके एक बच्ची हुई थी। उसका ऑपरेशन जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. सुरभि खरे द्वारा किया गया था। महिला ने बताया कि डॉ. सुरभि खरे ने ऑपरेशन के दौरान परिवार और मुझे जानकारी दिए बगैर ही कॉपर-टी लगा दी। महिला के अनुसार वह पांच माह तक रक्तस्त्राव की समस्या का इलाज कराती रही। जब उसने एक्सरा करवाया तब उसे पता चला कि उसके अंदर कॉपर-टी डाली गई है। महिला ने बताया कि वह डॉ. सुरभि खरे के पास गईं थी और उनसे कहा था कि उक्त कॉपर-टी निकाल दी जाए लेकिन उन्होंने कॉपर-टी नहीं निकाली। इसके बाद महिला ने ग्वालियर में प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराकर कॉपर-टी निकलवाई जिसमें महिला को लगभग 50 हजार रूपए का खर्च उठाना पड़ा है। महिला ने सिविल सर्जन को शिकायती आवेदन दिया लेकिन डॉ. सुरभि खरे पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। गुरूवार को महिला रामकली अहिरवार ने सिटी कोतवाली में आवेदन देकर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. सुरभि खरे पर कार्यवाही की मांग की है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here