Home डेली न्यूज़ मिलने-मिलाने का त्यौहार है होली-नातीराजा

मिलने-मिलाने का त्यौहार है होली-नातीराजा

33
0
Jeevan Ayurveda

पूर्व विधायक कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलतेखजुराहो। छतरपुर रियासत के महाराज तथा राजनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुं.विक्रम सिंह नातीराजा ने पश्चिमी मंदिर समूह के सामने स्थित मुकरबा परिसर में विधानसभा क्षेत्रवासियों के साथ रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह मनाया,इस मौके पर समारोह में आये सभी क्षेत्रवासी तथा ग्रामवासियों को तिलक लगाकर गले लगाया और होली की शुभकामनाएं देते हुए नातीराजा ने कुशल क्षेम पूँछी,साथ ही सभी को आनेवाले समय में साथ रहकर सहयोग देने का भरोसा भी दिया,उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार मिलने मिलाने का है जो हर वर्ष आता है इसमें बुराई भूलकर लोग खुशियां बांटते हैं,इस मौके पर पूर्व नप अध्यक्ष महारानी कविता सिंह,आदित्य प्रताप सिंह पंतीराजा,कांग्रेश जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल,रामकिशोर गुप्ता,बहादुर सिंह रनगुवां,गनेशजू गौमा,जयवीर सिंह,अरविंद सिंह मझले राजा,पूर्व नपाध्यक्ष बिहारीलाल पटेल, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थकगण शामिल रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here