Home डेली न्यूज़ युवा समाजसेवी ने जन्मदिन पर बुजुर्गों को कराए बागेश्वर धाम के दर्शन

युवा समाजसेवी ने जन्मदिन पर बुजुर्गों को कराए बागेश्वर धाम के दर्शन

57
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के युवा समाजसेवी बंटी सोनकिया ने अपने जन्मदिन पर बुजुर्गों की अनूठी सेवा कर उनका आशीर्वाद लिया। दरअसल बंटी अपने जन्मदिन पर दर्शना वृद्धाश्रम में रहने वाले दो दर्जन बुजुर्गों को जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम लेकर गए हैं, जहां बालाजी के दर्शन कराने के साथ ही उन्होंने धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से बुजुर्गों की मुलाकात कराई। समाजसेवी बंटी ने बताया कि दर्शना वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की लंबे समय से बागेश्वर धाम जाने की इच्छा थी लेकिन सहयोग के अभाव में वे जा नहीं पा रहे थे। जब बंटी को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने अपने जन्मदिन पर बुजुर्गों को बागेश्वर धाम ले जाने का निर्णय लिया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here