Home डेली न्यूज़ असिस्टेंट डायरेक्टर आत्महत्याकांड में पत्नी और सास पर दर्ज हुआ मामला

असिस्टेंट डायरेक्टर आत्महत्याकांड में पत्नी और सास पर दर्ज हुआ मामला

77
0
Jeevan Ayurveda

फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, मौत से पहले लगाए गए स्टेटस पर पत्नी ने किया था कमेंट

छतरपुर। गत माह 27 दिसंबर को छतरपुर के आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ असिस्टेंट डायरेक्टर ने अपने किराए के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उक्त मामले में शुरुआत से ही मृतक की पत्नी और सास द्वारा उसे प्रताडि़त किए जाने की बात सामने आ रही थी। गहन विवेचना के बाद गुरुवार को सिविल लाइन पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक रामकुमार पिता छेदालाल त्रिवेदी उम्र 42 साल मूलत: इंदौर के महू निवासी थे तथा छतरपुर के आदिम जाति कल्याण विभाग में बतौर असिस्टेंट पदस्थ थे। वह छतरपुर के सटई रोड पर स्थित ग्रीन एवेन्यु कॉलोनी में रामकुमार त्रिवेदी अपनी पत्नी मृगाक्षी और 2 वर्षीय पुत्री के साथ रहते थे। 26 दिसंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे रामकुमार त्रिवेदी ने अपने व्हाट्सएप पर एक गंभीर स्टेटस लगाया था, जिसमें लिखा हुआ था कि – जिंदगी में एक समय आता है, जब व्यक्ति को तय करना होता है कि अब उसे पन्ना पलटना है या किताब बंद करनी है। इसके बाद 27 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे रामकुमार ने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जब मामले की विवेचना की तो ज्ञात हुआ कि मृतक रामकुमार त्रिवेदी द्वारा जो स्टेटस लगाया गया था, उस पर उसकी पत्नी मृगाक्षी द्वारा कमेंट किया गया था कि – जितना तुम समझ रहे हो, उतना ही सामने वाला भी, और अच्छा है कि अब किताब ही बंद करो। सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि घटना के इस पहलू पर गहन विवेचना की गई, जिसमें पाया गया कि मृतक रामकुमार, अपनी पत्नी मृगाक्षी और सास रेखा तिवारी से प्रताडि़त थे, जिसके चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि मृगाक्षी और रेखा तिवारी के विरुद्ध सिविल लाइन थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here