Home डेली न्यूज़ सरवई पुलिस ने पकड़ा मवेशी चोरी, मवेशी भी मिला

सरवई पुलिस ने पकड़ा मवेशी चोरी, मवेशी भी मिला

86
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गत जनवरी माह में सरवई निवासी एक पशुपालक का मवेशी (भैंस) चोरी हो गया था, जिसकी शिकायत पशुपालक द्वारा थाना में की गई थी। पुलिस ने प्रकरण की विवेचना के दौरान आसपास के क्षेत्र एवं पशु बाजारों में पड़ताल की तो एक संदेही की जानकारी मिली। संदेही द्वारा चोरी की भैंस को अंदर में बांधकर रखा गया था। पुलिस ने संदेही सलमान खान पिता शहादत खान निवासी सरवई को पकड़कर पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की भैंस को भी दस्तयाब कर लिया गया है। कार्यवाही में लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे के अलावा सरवई थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अतुल कुमार झा, सहायक उप निरीक्षक बबलू सिंह, प्रधान आरक्षक शिवस्वरूप त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, आरक्षक रामप्रताप, अमित राजपूत, रोहित घोसी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here