
जिला अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के लिए सौपे कंबल
छतरपुर। सर्दी की तीब्रता को ध्यान में रखते हुए सोमवार रात्रि में जिला अस्पताल प्रवंधन को मरीजों को भीषण ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश की नगर इकाई छतरपुर एवं एडीशनल एसपी विक्रम सिंह द्वारा 100 कंबल सिविल सर्जन जीएल अहिरवार को सौंपे गए।वैश्य महासम्मेलन के नगर महासचिव पंकज जैन महर्षि ने बताया कि जिला अस्पताल में कंबल वितरण वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महासचिव गोविंद दास असाटी एवं संभागीय अध्यक्ष पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर आरटीओ अजय गुप्ता के निर्देशन एवं सिविल सर्जन जीएल अहिरवार के अनुरोध एवं मार्गदर्शन पर वैश्य महा सम्मेलन नगर इकाई छतरपुर द्वारा एड्डीशनल एसपी विक्रम सिंह के सहयोग से किया गया। उनके द्वारा किये गए सहयोग के लिए वैश्य महासम्मेलन की ओर से जिला प्रभारी आनंद अग्रवाल ने उनका आभार व्यक्त किया। विक्रम सिंह द्वारा संस्था द्वारा जनहित में किये गए इस जनहितार्थ कार्य की सराहना की। वैश्य महासम्मेलन नगर अध्यक्ष प्रकाश जैन ने कहा कि संस्था द्वारा आगे भी अलग अलग क्षेत्रो में जरूरतमंदों के लिए कार्य किये जाते रहेंगे।इस अवसर पर निरंतर परमार्थ समाजिक जनसुरक्षा में अग्रणी रहने बाले एडीशनल एसपी बिक्रम सिंह, सिविल सृजन डॉ जीएल अहिरवार, डॉ ऋषि द्विवेदी, समाजसेवी शंकरलाल सोनी, जिला प्रभारी आनंद अग्रवाल, नगर अध्यक्ष प्रकाश जैन, महासचिव पंकज जैन महर्षि, ब्रजेश अग्रवाल एल आईसी, समाजसेवी जय कुमार जैन, राजीव गंधी सहित अस्पताल स्टाफ एंव मरीज उपस्थिति रहे।







