Home डेली न्यूज़ महीनों से बंद पड़ा स्वास्थ्य केन्द्र, मरीज हो रहे परेशान

महीनों से बंद पड़ा स्वास्थ्य केन्द्र, मरीज हो रहे परेशान

27
0
Jeevan Ayurveda

जनपद सदस्य ने जनसुनवाई में कलेक्टर से की शिकायत

छतरपुर। गौरिहार विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पलटा का उपस्वास्थ्य केन्द्र महीनों से बंद होने के कारण पलटा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के मरीजों को परेशानी हो रहे हैं। मंगलवार को गौरिहार जनपद के वार्ड 14 पलटा से जनपद सदस्य भावना राजे ने कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन देकर उक्त स्वास्थ्य केन्द्र का नियमित संचालन कराने की मांग की है।आवेदन देते हुए भावना राजे ने बताया कि उप-स्वास्थ्य केन्द्र पलटा पर पलटा के अलावा कटरा, संतोषपुरवा और जैबरन के 5 से 6 हजार लोग निर्भर हैं लेकिन अस्पताल नियमित न खुलने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि उप-स्वास्थ्य केन्द्र पलटा में पदस्थ एएनएम आशा नामदेव पिछले लगभग एक साल से नदारत चल रही हैं। प्रत्येक मंगलवार को उनके पति महेश नामदेव अस्पताल आते हैं और टीकाकरण की खानापूर्ति कर चले जाते हैं। अस्पताल में एक वर्ष से सीएचओ भी नहीं हैं, जिसके चलते एएनएम की मनमानी जारी है। भावना राजे ने बताया कि अस्पताल भले ही बंद रहता हो लेकिन कागजों में यह विधिवत संचालित हो रहा है और संचालन के लिए मिलने वाली राशि तथा सामग्री का बंदरबांट किया जा रहा है। कलेक्टर को आवेदन देकर भावना राजे ने उप-स्वास्थ्य केन्द्र पलटा का विधिवत संचालित कराने की मांग की है।इनका कहनाआपके माध्यम से जानकारी मिली है। जनपद सदस्य द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर संबंधित अस्पताल की जांच कर, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।डॉ. आरपी गुप्ता, सीएमएचओ, छतरपुर

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here