Home डेली न्यूज़ किसानों की समस्याओं को लेकर 17 को विधानसभा का घेराव करेगी समाजवादी...

किसानों की समस्याओं को लेकर 17 को विधानसभा का घेराव करेगी समाजवादी पार्टी

71
0
Jeevan Ayurveda

सपा जिलाध्यक्ष ने जिले के किसानों से की शामिल होने की अपील

छतरपुर। आगामी 17 दिसंबर 2024 को राजधानी भोपाल में प्रदेश के किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी विधानसभा का घेराव करने जा रही है। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदेश के किसानों को आमंत्रित किया जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष कपूर सिंह यादव ने बताया कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें विधानसभा का घेराव कर किसानों को हो रही खाद, बिजली, उपज के उचित दाम न मिलने जैसी समस्याओं के निराकरण की मांग प्रदेश सरकार के समक्ष रखी जाएगी। जिलाध्यक्ष कपूर सिंह यादव ने छतरपुर जिले के किसानों और पार्टी पदाधिकारियों से उक्त प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 17 दिसंबर को भोपाल पहुंचने की अपील की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here