Home डेली न्यूज़ स्वतंत्रता दिवस पर उप निरीक्षक ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

स्वतंत्रता दिवस पर उप निरीक्षक ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

95
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिटी कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक श्याम बेन ने मानवता की मिसाल पेश की। दरअसल जिला अस्पताल में एक गंभीर बीमारी से जूझ रही महिला को रक्त की जरूरत थी, जिसे पूरा करने के लिए श्याम बेन ने तुरंत रक्तदान किया और उसकी जान बचाई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में एक गरीब और असहाय महिला को गंभीर बीमारी के कारण तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। जैसे ही यह जानकारी सिटी कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक श्याम बेन को मिली, उन्होंने बिना समय गंवाए और महिला का नाम-पता पूछे बिना अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। उनके इस कदम ने न केवल महिला की जान बचाई, बल्कि स्वतंत्रता दिवस के पर्व को और भी सार्थक बना दिया। श्याम बेन के इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है, और यह पुलिस सेवा में संवेदनशीलता और समाज के प्रति जिम्मेदारी का उदाहरण बन गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here