Home डेली न्यूज़ घर, प्रतिष्ठान में ताले, जीवन सनातन के हवाले

घर, प्रतिष्ठान में ताले, जीवन सनातन के हवाले

33
0
Jeevan Ayurveda


सनातन हिन्दु एकता पदयात्रा का छठवें दिन घुघसी में हुआ विश्राम
छतरपुर। सनातन हिन्दु एकता पदयात्रा जहां से भी निकल रही है, लोग अपना घर-कारोबार छोड़कर सड़क पर उतर आते हैं। लोगों ने घरों में ताले जड़ दिए हैं और खुद को सनातन के हवाले कर दिया है। छठवें दिन की यात्रा मऊरानीपुर से शुरु हुई और करीब 17 किलोमीटर की दूरी तय कर घुघसी में रुकी। इस यात्रा में पूज्य संतों की उपस्थिति के साथ-साथ विभिन्न दलों से जुड़े लोग शामिल होकर महाराजश्री का आशीर्वाद ले रहे हैं।
मंगलवार को गोरीलाल कुंज श्रीधाम वृंदावन के महंत किशोरदास जी महाराज, सिंधी समाज के संत लाल साईं ग्राम बंगरा में यात्रा में शामिल हुए।
जानकारी के मुताबिक छठवें दिन की यात्रा रोज की तरह ध्वजारोहण और हनुमान चालीसा के साथ शुरु हुई। मऊरानीपुर से शुरु हुई यह यात्रा घुघसी विराम पर पहुंची। रास्ते में महिलाएं कलश लेकर चंदन-रोली और आरती उतारकर महाराजश्री का स्वागत कर रहे हैं। लोगों में ऐसा जुनून है कि वे महाराजश्री की एक झलक पाने के लिए अपना घर और प्रतिष्ठान ताले के हवाले कर देते हैं। उत्तरप्रदेश के क्षेत्र में चल रही बागेश्वर महाराज की पैदल यात्रा में विशाल जनसमूह शामिल हो रहा है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे जात-पात जैसी सामाजिक बुराई से बाहर निकलें, हम सब की सिर्फ एक ही जाति है, और वह है हिन्दू।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here