
मामूली धाराओं में केस दर्ज, एसपी से की शिकायत
छतरपुर। सोमवार की शाम 4 बजे पीडि़त परिवार सहित एक दर्जन लोगों ने एसपी कार्यालय में आकर शिकायती आवेदन दिया है। पीडि़त परिवार ने बताया कि उसका लड़का गांव के सरपंच की गाड़ी चलाता था सरपंच के कहने पर वह स्कूल से बच्चे लेने गया था तभी गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोपियों ने पहले बच्चे के साथ मारपीट की उसके बाद उसे मारकर पेड़ से लटका दिया। थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने केवल मामूली धाराओं में शिकायत दर्ज की है। वहीं पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।जानकारी के अनुसार पीडि़त रामदीन पिता नारायणदास यादव ग्राम पिपरिया थाना सटई का रहने वाला है। उसका लड़का गांव के ही सरपंच जितेन सिंह बुंदेला के घर काम करता था 19 नवंबर को 6 बजे सरपंच के कहने पर कार से उसके बच्चों को कोचिंग से लेने गया था तभी झमटुली गांव के पास प्यारे राजा, राहुल राजा, महिपाल सिंह, किशोर सिंह, जगप्रताप सिंह, सनी प्रताप सिंह, हरप्रसाद सिंह ,अरनीष प्रताप सिंह ने लात घूसों से मारपीट कर दी। जिसकी सूचना उसने सरपंच जितेन्द्र सिंह बुंदेला को दी उसके बाद शाम 7 बजे सरपंच सोनू को लेकर आरोपी के घर उलाहना देने के लिए गया। तब दोबारा प्यारे राजा, राहुल राजा, महिपाल सिंह, किशोर सिंह, जगप्रताप सिंह, सनी प्रताप सिंह, हरप्रसाद सिंह, अरनीष प्रताप सिंह ने लात घूसों से मारपीट कर दी। सरपंच वापस घर आ गया उसके बाद उन लोगों ने लड़के को मार कर चांदनी घाटी में एक पेड़ से लटका दिया। जब घर लड़का घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने लोकेशन बताई उसके बाद तलाश करने पर रात 8:30 बजे चांदनी घाट की ओर एक नीम के पेड़ से लाश लटकी मिली। थाना पुलिस ने अपराध क्र-108,3(5)बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पिता रामदीन ने पुलिस पर लगाया आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में शिकायत दर्ज की है। वहीं पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।









