Home डेली न्यूज़ खाद के लिए किसानों की नींद हराम, रात में किया कलेक्टर बंगला...

खाद के लिए किसानों की नींद हराम, रात में किया कलेक्टर बंगला पहुंचे किसान

46
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में सुबह से बांटी गई खानोट: इस समाचार के साथ फोटो 09 लगाएं।छतरपुर। रबी फसल की बुवाई के लिए किसानों को रसायनिक खाद की आवश्यकता है लेकिन खाद नहीं मिल रही। खाद न मिलने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। एक-एक बोरी खाद पाने के लिए किसान रतजगा कर रहे हैं। बीती रात किसानों ने कलेक्टर बंगला के बाहर प्रदर्शन किया। कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच सुबह से खाद वितरण का कार्य कराया गया।जानकारी के मुताबिक रसायनिक खाद के लिए किसान लगातार परेशान हो रहे हैं। सुबह से लाइन में लगने के बाद भी जब किसानों को खाद नसीब नहीं हुई तो वे रात में कलेक्टर बंगला पहुंच गए। किसानों ने गोदाम प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह पर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। किसानों में कुछ छात्र भी शामिल नजर आए जो अपनी पढ़ाई छोड़कर परिवार का सहयोग करने खाद लेने की लाइन में लग गए। कलेक्टर बंगला प्रदर्शन करने की खबर मिलते ही तहसीलदार संदीप तिवारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सुबह से खाद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया तब किसान माने। सुबह 8 बजे से पुलिस और प्रशासन की उपस्थिति में खाद वितरण का कार्य किया गया।टोकन के बाद भी किसानों को नहीं मिल रहा खादजिला मुख्यालय के साथ ही अन्य स्थानों में भी खाद की समस्या सामने आयी है। रबी की बुवाई के कारण किसान रसायनिक खाद पर फोकस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि टोकन वितरण के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल सका। बताया जा रहा है कि यहां महिला किसान भी डबल लॉक गोदाम में खाद लेने पहुंच गए थे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें खाद नहीं मिला तो वे मजबूरन चक्काजाम करेंगे।इनका कहना-सोमवार को मुख्यालय पर लगभग 500 किसानों को खाद वितरित की गई थी जिन किसानों को खाद नहीं मिल पायी उन्हें मंगलवार की सुबह प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में खाद वितरित की गई। जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।पार्थ जैसवाल, कलेक्टर, छतरपुर

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here