Home डेली न्यूज़ कचरे के ढेर में पड़ी मिली नवजात बच्ची

कचरे के ढेर में पड़ी मिली नवजात बच्ची

35
0
Jeevan Ayurveda

समाजसेवी ने पहुंचाया अस्पताल, जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर। भगवां थानांतर्गत आने वाले घुवारा उपथाना क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कचरे के ढेर में नवजात बच्ची के पड़े होने की जानकारी सामने आई। जानकारी मिलते ही एक समाजसेवी ने पुलिस को सूचना देकर शिशु को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे घुवारा के बड़े तालाब के समीप कचरे के ढेर में नवजात बच्ची के पड़े होने की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा समाजसेवी पवन शुक्ला को दी थी। सूचना मिलते ही समाजसेवी पवन शुक्कला मौके पर पहुंचे, जहां मिट्टी और पत्थरों के ढेर के बीच नवजात बच्ची बिलख रही थी। श्री शुक्ला ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी और नवजात बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। नगर के प्राथमिक अस्पताल में परीक्षण के बाद मेडिकल ऑफिसर डॉ आनंद यादव द्वारा बताया गया कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और उसका जन्म लगभग 24 घंटे पहले ही हुआ है। घुवारा उपथाना प्रभारी प्रमोद रोहित ने बताया कि शिशु को अस्पताल पहुंचाया गया है, और अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here