Home डेली न्यूज़ युवा ने अर्धरात्रि में बुजुर्ग के लिए किया रक्तदान

युवा ने अर्धरात्रि में बुजुर्ग के लिए किया रक्तदान

40
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जब मदद करने का जुनून और किसी जरूरत मंद की जान बचाना हो तो दिन और रात मायने नहीं रखता। आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने जानकारी देते हुए बताया कि 62 वर्षीय वृद्ध सुनील चौरसिया को बीमारी के चलते रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी। ब्लड न मिलने की स्थिति में डॉक्टर ने रेफर का कह दिया था जब व्यस्था कहीं नहीं हो पा रही थी तब मरीज के परिजनों ने रात्रि एक बजे आपाजी ब्लड ग्रुप से सहयोग की अपील की। तब मरीज की स्थिति को देखते हुए रात्रि में ग्रुप संचालक के सतत प्रयास से ग्रुप के सक्रिय सदस्य शेख बंटू ने रात्रि में बिना विलंब किए ब्लड बैंक आकर मानवतापूर्ण रक्तदान कर इंसानियत की मिशाल पेश की। बंटू पहले भी कई बार रक्तदान कर चुके है। ब्लड की मदद हो जाने पर वृद्ध के परिजनों ने आपाजी ब्लड ग्रुप और शेख बंटू का आभार व्यक्त किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here