Home डेली न्यूज़ गांव-गांव जाकर सनातन धर्म की अलख जगाने का संकल्प

गांव-गांव जाकर सनातन धर्म की अलख जगाने का संकल्प

54
0
Jeevan Ayurveda

लाखों लोगों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिया महाराजश्री का आश्ीार्वाद

छतरपुर। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री भारत हिन्दू राष्ट्र का संकल्प पूर्व में ही ले चुके हैं। इस संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए अपने जन्मदिवस पर यह संकल्प लिया कि अब वे गांव-गांव गली-गली जाकर सनातन धर्मावलंबियों को जगाएंगे। सबसे पहली यात्रा बागेश्वर धाम से ओरछा के लिए निकलेगी, इसकी जल्द ही तारीख घोषित की जाएगी। आधी रात से महाराजश्री के जन्मोत्सव के लिए आतिशबाजी शुरू हो गई थी।करोड़ों लोगों की आस्था के केन्द्र संतों की तपोस्थली बागेश्वर धाम में पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का उत्साह के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। अपने जन्मोत्सव पर महाराजश्री ने एक नया संकल्प लिया कि वे अब गांव-गांव की यात्रा कर सनातन धर्मावलंबियों को धर्म के प्रति जगाएंगे। इतना ही नहीं गौमाता की रक्षा, गरीब कन्याओं के विवाह जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। महाराजश्री ने कहा कि वे अपनी पहली यात्रा बागेश्वर धाम से ओरछा तक निकालेंगे। इसी तरह सिलसिला शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के जन्मोत्सव पर बड़ी संख्या में लोग बागेश्वर धाम पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनका आशीर्वाद लिया। रात 12 बजे से आतिशबाजी शुरू हुई इसके बाद महाराजश्री ऊंट, बग्घी में बैठे और परिक्रमा की। ढोल, नगाड़ों की थाप पर महाराजश्री के अनुयायी झूमते नजर आए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here