Home डेली न्यूज़ जिला स्तरीय जनसुनवाई में 110 आवेदनों पर हुई सुनवाई

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 110 आवेदनों पर हुई सुनवाई

90
0
Jeevan Ayurveda

कलेक्टर ने अधिकारियों को शिकायती आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए

छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। इस दौरान एडीएम मिलिन्द नागदेवे, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जी.आर. द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त 110 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा जनसुनवाई के दिन आने वाले शिकायती आवेदनों पर उक्त दिवस में ही कार्यवाही करें। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here