
छतरपुर। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के ट्रेंनिंग प्लेसमेंट सेल द्वारा सिंकोनी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के लिए केंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया जिसमें एमबीए, बीबीए, बी.टेक और एम.टेक में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने भाग लिया। सिंकोनी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड से विद्यार्थियों को 5.0 से 9 लाख का पैकेज विद्यार्थियों को मिलेगा। साथ ही में विद्यार्थियों को दो माह की पेड इंटर्नशिप प्रोवाइड कराई जाएगी। सिंकोनी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड में विद्यार्थियों की चयन की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार थी। 135 विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम ऑनलाइन एग्जाम दिया, जो विद्यार्थी ऑनलाइन एग्जाम में उत्तीर्ण हुए वह विद्यार्थी साक्षात्कार यानी कि इंटरव्यू के लिए आगे पहुंचे, साक्षात्कार के पश्चात 67 विद्यार्थियों का चयन कंपनी के द्वारा किया गया।
चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाऐं देते हुये विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अनिल कुमार धगट ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे विश्वविद्यालय में अध्ययन करते हुये विद्यार्थियों ने रोजगार प्राप्त किया। मैं प्लेसमेंट सेल से यही अपेक्षा करता हूं कि इस तरह के प्लेसमेंट भविष्य में होते रहें। जिससे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध होता रहे। इसके लिए प्लेसमेंट की प्रभारी कु. प्रतीक्षा तिवारी साधुवाद की पात्र है निश्चित ही वह अपने कार्य का निर्वहन निष्ठापूर्वक कर रहीं हैं।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, डॉ. बृजेन्द्र सिंह गौतम, चैयरमेन डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह गौतम, उपकुलपति गिरीश त्रिपाठी, कुलसचिव विजय सिंह ने इस कैंपस प्लेसमेंट के सफल आयोजन के लिए प्लेसमेंट सेल के समस्त सदस्यों को शुभकामनाऐं प्रेषित कीं।








