Home डेली न्यूज़ वैश्य महासम्मेलन ने जिला अस्पताल एवं वृद्धा आश्रम में किया गया फल...

वैश्य महासम्मेलन ने जिला अस्पताल एवं वृद्धा आश्रम में किया गया फल वितरण

75
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। वैश्य महासम्मेलन द्वारा पूरे प्रदेश में 9 अप्रैल को वैश्य महासम्मेलन स्थापना दिवस विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के साथ मनाया गया। इसी क्रम में छतरपुर में भी वैश्य महासम्मेलन स्थापना दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन की जिला इकाई द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों एवं दर्शना वृद्ध आश्रम में फलों का वितरण किया गया।  
वैश्य महासम्मेलन प्रशासनिक प्रकोष्ठ जिला प्रभारी प्रो सुमति प्रकाश जैन एवं नगर महामंत्री पंकज जैन ने बताया कि वैश्य महासम्मेलन प्रदेश में वैश्य समाज का व्यापक प्रतिनिधित्व करता है एवं उसके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। मंगलवार को वैश्य दिवस एवं चैत्र नवरात्रि के प्रारंभ होने के अवसर पर  डॉ आरपी गुप्ता सीएचएमओ एवं डॉ जीएल अहिरवार सिविल सर्जन के सानिध्य तथा वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों आदि की उपस्थिति में मरीजों तथा वृद्धजनों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ फलों का वितरण किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here