Home डेली न्यूज़ सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को एसपी ने दी विदाई

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को एसपी ने दी विदाई

90
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। लंबे समय तक पुलिस विभाग में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए दो पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक अगम जैन और एएसपी विक्रम सिंह द्वारा शॉल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर विदाई दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक मदन मोहन मिश्रा और कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद मिश्रा के 31 मार्च को अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह द्वारा पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपहार भेंट, शॉल-श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गय है। सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करते हुए एसपी और एएसपी ने उन्हें मंगलमय जीवन एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति पुलिस अधिकारियों के साथ उनके परिजन भी उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here