Home डेली न्यूज़ रेलवे स्टेशन के नाम में बदलाव होने से उपजा विवाद

रेलवे स्टेशन के नाम में बदलाव होने से उपजा विवाद

23
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बमीठा क्षेत्र में बागेश्वर धाम के समीप स्थित दुरियागंज रेलवे स्टेशन के नाम में बदलाव होने से जनता में नाराजगी देखने को मिल रही है। दरअसल रेल्वे ने स्टेशन के नाम दुरियागंज को बदलकर दरियागंज किया है, जिस पर आसपास के लोगों ने आपत्ति जाहिर की है। जनता का कहना है कि स्टेशन का नाम बदलकर बागेश्वर धाम किया जाना चाहिए था लेकिन ऐसा करने की बजाय रेल्वे ने स्टेशन के नाम को दरियागंज कर दिया है। हालांकि रेलवे अधिकारियों का तर्क यह है कि इस स्टेशन का असली नाम दरियागंज ही है, स्टेशन के बोर्ड में त्रुटिवश दुरियागंज लिखा था, जिसे सही किया गया है। लोगों का कहना है कि दुरियागंज रेलवे स्टेशन बने, पांच साल बीत चुके हैं और शुरुआत से ही यहां दुरियागंज का बोर्ड लगा है। अब अचानक स्टेशन का नाम बदलकर दरियागंज कर दिया गया है जो कि समझ से परे है। लोगो ने यह भी कहा है कि पहले स्टेशन का नाम हिंदी और अंग्रेजी में लिखा था लेकिन अब इन दोनों भाषाओं के साथ ऊर्दू में भी दरियागंज लिखा गया है। लोगों का मत है कि चूंकि यह स्टेशन बागेश्वर धाम के समीप है, इसलिए नाम बदलकर बागेश्वर धाम किया जाना चाहिए था। लोगों ने रेलवे स्टेशन के नाम में बदलाव किए जाने का विरोध करते हुए खजुराहो सांसद वीडी शर्मा को पत्र लिखने की बात कही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here