Home डेली न्यूज़ धूमधाम से एक साथ हुए 11 कन्याओं के विवाह

धूमधाम से एक साथ हुए 11 कन्याओं के विवाह

198
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के बस स्टैंड क्रमांक 2 पर कोरोना काल से संचालित जन सहयोग रसोई द्वारा रविवार को सर्किट हाउस तिराहा स्थित शहनाई गार्डन में द्वितीय सनातनी सामूहिक विवाह महायज्ञ का आयोजन कर साधनहीन परिवार की 11 कन्याओं के विवाह पूरी धूमधाम से कराए। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार, विधायक ललिता यादव, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, डीआईजी विजय खत्री, डिप्टी कलेक्टर विशा माधवानी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयनारायण अग्रवाल, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहन कल्पना, बहन रीना सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, समाजसेवियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया। सभी जोड़ों को घर गृहस्थी का सामान विदाई में भेंट किया।समिति के अध्यक्ष केशव चौधरी ने बताया कि सामूहिक विवाह महायज्ञ में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 11 कन्याओं के विवाह वैदिक रीति रिवाज के साथ पूरी धूमधाम से कराए गए। सभी दूल्हे बैंड बाजों के साथ घोड़े पर सवार होकर मंच तक पहुंचे। भव्य मंच पर वर वधु ने एक दूसरे को जयमाला डाली और एक दूजे के हो गए। भांवर के लिए 3 मंडप सजाए गए थे। जिनमें वर वधु आते रहे और पूरे वैदिक रीति रिवाज से विद्वान पंडितों द्वारा विवाह संस्कार संपन्न कराए जाते रहे। वर और वधू पक्ष के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी। विदाई में वधू को घर गृहस्थी के लिए सभी आवश्यक सामग्री उपहार में भेंट की गई। उल्लेखनीय है कि समिति द्वारा इसके पहले वर्ष 2024 में भी 10 कन्याओं के विवाह कराए जा चुके हैं।इनके हुए विवाहज्योति कुशवाहा पुत्री देशराज कुशवाहा लहेश पुरवा छतरपुर संग रविन्द्र कुशवाहा पुत्र कन्हैयालाल कुशवाहा ग्राम देरी छतरपुर, जूली सेन पुत्री पंचू सेन इमलाहा छतरपुर संग नारायण सेन मुकेश सेन बेन्दरी छतरपुर, पार्वती कुशवाहा पुत्री प्रेमा कुशवाहा छुईखदान सटई रोड छतरपुर संग सुबंद कुशवाहा पुत्र बिहारी कुशवाहा ललनजू का पुरवा जिला छतरपुर, अर्चना जाटव पुत्री महादेव जाटव टोरिया मुहल्ला छतरपुर संग संजीव जाटव पुत्र स्व. रघुवीर जाटव पहाडी रावत जिला दतिया, कल्लो कुशवाहा पुत्री बजुवाँ कुशवाहा पारवां छतरपुर संग मनोहर कुशवाहा पुत्र झल्लू कुशवाहा बिलहरी छतरपुर, सुहाना कुशवाहा पुत्री नंदकिशोर कुशवाहा अमानगंज मुहल्ला छतरपुर संग मोनू कुशवाहा पुत्र विनोद कुशवाहा त्रिपुरी वार्ड गढा जबलपुर, रानू विश्वकर्मा पुत्री जगदीश विश्वकर्मा बगौता छतरपुर संग जगदीश विश्वकर्मा पुत्र राधेश्याम विश्वकर्मा चरका जिला बांदा (उ.प्र.), मोहनी कुशवाहा पुत्री सुन्दरलाल कुशवाहा अजयगढ चौराहा पन्ना संग अर्जुन कुशवाहा पुत्र भगवान दास कुशवाहा अमानगंज मुहल्ला छतरपुर, दीपिका चौरसिया पुत्री बाबूलाल चौरसिया शारदा नगर कालोनी छतरपुर संग पियूष चौरसिया पुत्र बाबूलाल चौरसिया पिपट छतरपुर, अंकिता कुशवाहा पुत्री बाबूलाल कुशवाहा अजयगढ चौराहा पन्ना संग पवन कुशवाहा पुत्र सुरेश कुशवाहा चन्द्रनगर छतरपुर और बिनीता कुशवाहा पुत्री हल्के कुशवाहा ढिलापुर छतरपुर का विवाह काशीराम कुशवाहा पुत्र नंदन कुशवाहा निवासी रामपुर जिला छतरपुर के साथ सम्पन्न हुआ।यह मिले उपहारसमिति द्वारा उपहार में अन्नपूर्णा माता की फोटो, रामायण, कन्या के लिए लहंगा, पायल बिछिया, मंगलसूत्र, ज्वेलरी सेट, श्रृंगार सामग्री, 5 साडियां, शॉल, चप्पल, पलंग, गद्दा, बेडशीट, तकिया, तकिया कवर, कम्बल, ट्रॉली बैग, छोटा गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, प्रेशर कुकर, कलश सेट, स्टील की डलिया, बर्तन सेट, कुपरा, केस रोल, दूल्हे के लिए घड़ी, इलेक्ट्रिक प्रेस, बाथरूम सेट, अलमारी वुडन, एलईडी टीवी, कुर्सी टेबल, कूलर, सिलाई मशीन और 5 लीटर वॉटर कैन भेंट की गई। इसके साथ ही समाजसेवियों ने भी अपनी ओर से उपहार प्रदान किए।इन्होंने भी दिया आशीर्वादइस अवसर पर दर्शना महिला समिति की प्रभा वैद्य, नंदी धाम गौशाला से मरजीना एवं शुभा खरे, अग्रवाल समाज से मनीष एवं टीम, ताम्रकार समाज से संतोष ताम्रकार, ढड़ोमर समाज से रमेश गुप्ता, चौरसिया जी, बृजेश, सोनी समाज से महेश बबलू सोनी, प्रजापति समाज से मुन्नी लाल, कायस्थ समाज से सुरेश बाबू खरे एवं उनकी टीम गणमान्य नागरिक देवेन्द्र, शरद अग्रवाल, टिंबर व्यापार संघ से कौशल किशोर घोष, छत्रसाल व्यापारी संघ से लालचंद लालवानी, अन्नपूर्णा मेला जलविहार समिति अध्यक्ष सोनू गुप्ता, समर्पण क्लब और राम नाम मंडल से समस्त सदस्य, पत्रकार श्याम अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, श्याम खरे, पप्पू गुप्ता, राधेश्याम सोनी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।जन सहयोग रसोई परिवार के सदस्य विशेष रूप से विजय असाटी, अंशु सक्सेना, भोलू अग्रवाल, राजू पटवा, दीपक सक्सेना, कुंज बिहारी सोनी शहनाई गार्डन के संचालक अजय लाल निगम और मैनेजर अनिल सोनी का विशेष सहयोग रहा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here