Home डेली न्यूज़ नशेड़ी व्यक्ति से परेशान मोहल्लेवासी, पुलिस कार्रवाई की मांग

नशेड़ी व्यक्ति से परेशान मोहल्लेवासी, पुलिस कार्रवाई की मांग

55
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमा मोहल्ले के ग्रामीण आज जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एक स्थानीय व्यक्ति के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि मोहल्ले का एक व्यक्ति गोलू पाल नियमित रूप से गांजा और शराब का सेवन करता है, जिससे इलाके में असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं।रामकृपाल अहिरवार नामक निवासी ने बताया कि गोलू पाल घर के दरवाजे पर बैठकर नशा करता है और 8-10 अन्य असामाजिक तत्वों को इक_ा करता है। वह लोगों से गाली-गलौज करता है, जिससे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वर्तमान में दसवीं कक्षा के छात्रों के बोर्ड परीक्षा चल रही है, लेकिन वह डीजे बजाकर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित कर रहा है। साथ ही बेटियों पर बुरी नजर रखता है।रामकृपाल अहिरवार ने आगे कहा कि जब उसके परिवार वालों ने शिकायत की तो गोलू पाल ने जवाब दिया कि हमें उससे कोई मतलब नहीं है। उन्होंने बताया कि गोलू पाल कुछ समय पहले जेल से जमानत पर बाहर आया है और पहले भी एक व्यक्ति के सिर पर शराब की बोतल फोडऩे जैसी घटना में शामिल रहा है। इस संबंध में महाराजपुर थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।ग्रामीणों ने एसपी से मांग की है कि इस मामले में तत्काल जांच कर कार्रवाई की जाए ताकि मोहल्ले में शांति बहाल हो और बच्चों की पढ़ाई तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और लोग पुलिस प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपेक्षा कर रहे हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here