
छतरपुर। शहर के शासकीय कन्या महाविद्यालय नोडल कॉलेज में अब डॉ प्रतीश कुमार दीक्षित प्राचार्य पद की अहम जिम्मेदारी संभालेंगे। निवर्तमान प्राचार्य डॉ एलएल कोरी के सेवानिवृत्त होने पर मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग से जारी आदेश के बाद इस पद पर गल्र्स कॉलेज में पदस्थ गणित के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ दीक्षित को यह नवीन जिम्मेदारी सौंपी गई है।उनकी इस पदस्थापना पर महाविद्यालय के स्टाफ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हे शुभकामनाएं दीं हैं।








