
दुकानदार ने पुलिस अधीक्षक को सोपा ज्ञापन कार्यवाही की मांग
छतरपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महल रोड पर संचालित एक आभूषण की दुकान से पिछले दिनों एक अज्ञात चोर ने लाखों के आभूषण चोरी कर लिए थे। दुकान के मालिक ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन देते हुये, कार्यवाही करने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे दुकानदार रघुवर प्रसाद सोनी ने बताया कि गत 5 फरवरी 2024 को शहर के महल रोड पर स्थित उसकी विपुल ज्वेलर्स नामक दुकान से एक अज्ञात चोर के द्वारा सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए थे, जिनकी कीमत करीब 9 लाख रुपए है। चोरी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई जा चुकी है किंतु अभी तक पुलिस, चोर तक नहीं पहुंच सकी है। रघुवर प्रसाद सोनी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अज्ञात चोर को पकडऩे, माल बरामद करने और मामले की जांच हेतु विशेष टीम गठित करने की मांग की है।






