
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कलेक्टर बंगला के सामने रहने वाली सुनीता जैन पत्नि स्व. अजित जैन ने अपने पुत्र अभिषेक जैन के साथ थाने पहुंचकर घर में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।पीडि़त सुनीता जैन ने बताया कि 29 जनवरी को वह अपने पुत्र के पास भोपाल रहने चली गई थी। उसके घर पर उसकी किराएदार संस्कृति जैन बस रहती थी। 10 फरवरी को किराएदार संस्कृति ने फोन पर उसे सूचना दी कि घर पर शायद चोरी हुई है। मेरा स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उस समय छतरपुर नहीं आ सकी लेकिन स्वास्थ्य ठीक होने के बाद जब 20 फरवरी को मैं अपने घर पहुंची तो देखा कि स्टोर में रखी गोदरेज के ताले टूटे पड़े हैं और उसमें रखा सोने-चांदी का सामान एवं नगदी लगभग डेढ़ लाख की सामग्री गायब है। सुनीता जैन ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर चोरों को पकडऩे की मांग की है।








