Home डेली न्यूज़ परिवार के लोग कर रहे जमीन हड़पने का प्रयास

परिवार के लोग कर रहे जमीन हड़पने का प्रयास

94
0
Jeevan Ayurveda

किसान ने कलेक्टर की जनसुनवाई में सौंपा ज्ञापन

छतरपुर। सटई तहसील क्षेत्र के ग्राम देवगांव टुटका के एक किसान ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर वरिष्ठ अधिकारियों को जनसुनवाई में शिकायती आवेदन देकर बताया कि उसके परिवार के ही कुछ लोग उसके हिस्से की जमीन को हड़पने का प्रयास कर रहे हैं, जिस कारण से वह परेशान है। किसान ने शिकायती आवेदन देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।पीडि़त किसान छबियां तनय पोटा पटेल ने बताया कि ग्राम देवगांव के बेडऱी मौजा में उसके स्वामित्व की भूमि खसरा नंबर खसरा नं.-788/2/1/1, 789/1 मौजूद है। छबियां पटेल के मुताबिक यह जमीन पूर्व में हुए उसके पारिवारिक बंटवारे में उसे प्राप्त हुई थी। वर्तमान में इस भूमि पर उसके परिवार के ही शंकर पटेल, किशोरी पटेल, प्यारेलाल पटेल, रामेशवर पटेल, लक्ष्मी पटेल आदि के द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। छबियां ने बताया कि इस संबंध में उसने एक आवेदन तहसीलदार मण्डल सटई के यहां पेश किया था, जिसमें तहसीलदार ने 5 फरवरी 2024 को स्थगन आदेश पारित किया है, किन्तु इसके बाद भी भूमि पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। मना करने पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। ज्ञापन देकर छबियां ने कानूनी कार्यवाही करते हुए उसे सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here