Home डेली न्यूज़ छतरपुर मेला ग्राउंड में भव्य शस्त्र पूजन: बेटियों के साहसिक शस्त्र प्रदर्शन...

छतरपुर मेला ग्राउंड में भव्य शस्त्र पूजन: बेटियों के साहसिक शस्त्र प्रदर्शन और मलखंभ ने दर्शकों को किया अचंभित

4
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के ऐतिहासिक मेला ग्राउंड में श्रीराम सेवा समिति द्वारा भव्य शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। वैदिक विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच पर राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त महंत राजीवलोचन दास महाराज, निर्मोही अखाड़ा के रामजी भारती महाराज, अमितशरण दास जी महाराज, उमेश सैनी और संयोजक राकेश तिवारी उपस्थित रहे, जिनका शॉल एवं श्रीफल से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक ललिता यादव और नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति सुरेन्द्र चौरसिया सहित अनेक गणमान्य जनों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने अपने संबोधन में अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देते हुए सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा दी।
नारी शक्ति का अद्भुत शस्त्र प्रदर्शन और मलखंभ की प्रस्तुतियां बनीं आकर्षण का केंद्र
समारोह के दौरान शहर की बेटियों ने मंच पर ऐसा अद्भुत एवं साहसिक शस्त्र प्रदर्शन और मलखंभ का हुनर दिखाया कि उपस्थित जनसमुदाय दंग रह गया। जनसमूह ने तालियों की गडग़ड़ाहट और पुष्पवर्षा के साथ इन प्रतिभाशाली बालिकाओं का हौसला बढ़ाया। बेटियों के इस प्रदर्शन ने प्रांगण में मौजूद हजारों लोगों में नया जोश भर दिया।
ढोल-नगाड़ों की गूंज और डांडिया रास के साथ भक्तिमय माहौल में थिरके लोग
कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश रावत की देखरेख और पंकज पहारिया के मंच संचालन में आयोजित इस समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की झड़ी लगी रही। शस्त्र पूजन और प्रदर्शन के बाद ढोल-नगाड़ों की ताल तथा डांडिया रास की धुनों पर उपस्थित श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। पूरे मेला ग्राउंड परिसर में विजयादशमी का उल्लास, भक्ति और उमंग देखते ही बन रही थी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here