Home डेली न्यूज़ गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, आग लगने से...

गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, आग लगने से जलकर खाक; दो युवक गंभीर घायल

4
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार शाम ब्रजपुरा और मौराहा गांव के बीच फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हो गया। महिंद्रा एजेंसी के पास कथित तौर पर गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते वाहन जलकर खाक हो गया। हादसे में निवाड़ी जिले के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला और एनएचएआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
मैहर माता के दर्शन करने जा रहे थे युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच हुआ। बाइक सवार दोनों युवक मैहर माता के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक में फंस गए और कुछ ही देर में बाइक में आग लग गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए दोनों घायलों को बाहर निकाला। एक युवक के पैर में गंभीर चोट आने और काफी खून बहने की बात सामने आई है। दोनों को शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं।
निवाड़ी जिले के रहने वाले हैं घायल
घायलों की पहचान निवाड़ी जिले के ग्राम सकेरा निवासी फूल सिंह पिता हन्नु आदिवासी (20) और सुरेश पिता जयराम आदिवासी (28) के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस जुटा रही हादसे की जानकारी
सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि हादसे की सूचना पुलिस को पहले नहीं मिली थी। अब मामला संज्ञान में आने के बाद जानकारी जुटाई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के बयान के आधार पर जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर के गलत दिशा में आने और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here