Home डेली न्यूज़ खजुराहो के शिल्पग्राम में रामलीला की भव्य प्रस्तुति, दक्षिण भारत की लोककलाओं...

खजुराहो के शिल्पग्राम में रामलीला की भव्य प्रस्तुति, दक्षिण भारत की लोककलाओं ने मोहा मन

5
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। पर्यटन नगरी खजुराहो स्थित शिल्पग्राम के रंगमंच पर रविवार की संध्या दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में रामायण साहित्य से संस्कार तक की यात्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। संस्था की निदेशक श्रीमती आस्था कार्लेकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश की चिंदू यक्षगान तथा तेलंगाना की चिंदू भागवतं शैली में रामलीला का मनमोहक मंचन हुआ।
संध्या 7:00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष अरुण अवस्थी, विशिष्ट अतिथि राजनगर तहसीलदार धीरज गौतम, वरिष्ठ पत्रकार आनंद अग्रवाल, थाना प्रभारी एन.के. सोलंकी, एससीजेडसीसी नागपुर की पीआरओ स्वेता तिवारी एवं शिल्पग्राम प्रभारी भूपेन्द्र सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को शॉल-श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया, वहीं अतिथियों ने मंचन करने आए कलाकारों का आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम में तेलंगाना के पुलिटी कृष्णैया एवं साथी कलाकारों द्वारा पारंपरिक चिंदू भागवतं शैली में तथा आंध्र प्रदेश के विख्यात कलाकार विभूति श्रीनिवास राजू व उनके दल द्वारा चिंदू यक्षगान शैली में रामलीला के विभिन्न प्रसंगों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। मंच का सफल संचालन राजू शुक्ला ने किया। इस निशुल्क आयोजन का मुख्य उद्देश्य रामायण के नैतिक व सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना और देश की समृद्ध लोकनाट्य परंपराओं का संरक्षण व संवर्धन करना रहा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here