Home डेली न्यूज़ जिला स्तरीय मोगली क्विज (प्रश्न मंच) प्रतियोगिता-राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु पर्यावरण प्रेमी...

जिला स्तरीय मोगली क्विज (प्रश्न मंच) प्रतियोगिता-राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु पर्यावरण प्रेमी विद्यार्थियों का किया गया चयन

18
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़ । लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित मोगली बाल उत्सव 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रश्न मंच का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक1 टीकमगढ़ में किया गया तीन चरणों सेगुजरते हुऐ निबंध प्रतियोगिता लिखित प्रश्न पत्र प्रतियोगिता इसके बाद मौखिक प्रश्न मंच कार्यक्रम में चयनित होते हुए विद्यार्थी राज्य स्तरीय आयोजन हेतु चयनित किए गए मोगली उत्सव आयोजन जैव विविधता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करने तथा पर्यावरण को संरक्षण करने का एक संदेश देता है मोगली प्रश्न मंच आयोजन में मोगली मित्र विद्यार्थियों हेतु रोचक खेल ट्रैकिंग सफारी क्विज फिल्म एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जंगल में किया जाता है। इस उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के नजदीक जाने का अवसर मिलता है तथा वह पर्यावरण से परिचित होते है। जिला स्तरीय आयोजन में सात राउंड आयोजित किए गए जिसमें विभिन्न प्रकार के पर्यावरण से संबंधित प्रश्न वीडियो फिल्म के माध्यम से सही गलत/ खाली स्थान /झूठ सच/ बूझो तो जाने /आदि प्रश्न टीकमगढ़ पलेरा जतारा बल्देवगढ़ से आए हुए विद्यार्थियों द्वारा पूंछे गए। जिसमें से विकासखंड टीकमगढ़ से कुमारी शिवानी लोधी कक्षा 9 शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1टीकमगढ़ कृष्ण गोपाल अहिरवार, कक्षा 10 शासकीय हाई स्कूल सीनियर बेसिक टीकमगढ़ ऋषिका रैकवार, कक्षा 8 शासकीय माध्यमिक शाला लडवारी (बल्देवगढ़ ), नक्ष साहू कक्षा 6 शासकीय माध्यमिक शाला मजना का चयन राज्य स्तरीय आयोजन हेतु किया गया। राज्य स्तरीय आयोजन प्रतिवर्ष सिवनी में आयोजित किया जाता है। यह आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति लगाव जागरूकता एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित होता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी अमित जैन कार्यक्रम संयोजक डॉ सुनील श्रीवास्तव प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय भरत जी त्रिपाठी जिला नोडल अधिकारी पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम, अतुल रावत मास्टर ट्रेनर, अनूप शर्मा जिला मास्टर ट्रेनर, विकास जैन क्विज मास्टर ट्रेनर के द्वारा विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में श्रीमती सोनिया जैन, राकेश जैन, राज नारायण पाठक, ऋषभ वैद्य, वाहिद खान, श्रीमती नीता भदौरा, श्रीमती सपना मालवीय, रूपल रावत, प्रकाश सेवानी सहित समस्त विकास खंडो के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भरतजी त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here