छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल चंदला द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारतÓ थीम पर चित्रकला, भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने विचारों और कल्पनाओं को विभिन्न माध्यमों से प्रस्तुत किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही आगामी संकुल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गौरव दीक्षित, मंडल उपाध्यक्ष बबलू सिंह, पार्षद अवधेश त्रिवेदी एवं विद्यालय के प्राचार्य करण सिंह पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।









