Home डेली न्यूज़ खजुराहो के ओशो हिल व्यू आश्रम पहुंचे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, साथ...

खजुराहो के ओशो हिल व्यू आश्रम पहुंचे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, साथ लाए मग्गाबाबा की दुर्लभ तस्वीर

4
0
Jeevan Ayurveda



खजुराहो। रनेह फॉल रोड स्थित ओशो हिल व्यू आश्रम में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने शिष्यों के साथ अचानक पहुंचे। आश्रम के शांत और आध्यात्मिक वातावरण से प्रभावित होकर उन्होंने इसकी जमकर प्रशंसा की और संचालक स्वामी प्रेम चैतन्य को शुभकामनाएं दीं।
स्वामी प्रेम चैतन्य ने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आत्मीय स्वागत करते हुए ओशो द्वारा रचित पुस्तक ‘जल में कमलÓ भेंट की। दोनों संतों ने एक-दूसरे को गले लगाकर स्नेह और सद्भाव का संदेश दिया। इस दौरान शास्त्री ने कहा कि उनका संबंध पिछले जन्मों का है और वे हमेशा साथ रहेंगे।
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने साथ ओशो के आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में प्रसिद्ध संत मग्गाबाबा की दुर्लभ तस्वीर भी लेकर आए, जिसे उन्होंने आश्रम को भेंट किया। उन्होंने आश्रम के आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए जल्द ही दोबारा यहां आकर कुछ समय बिताने की इच्छा जताई।
इस अवसर पर मां प्रेम विमला, स्वामी जीवन तथागत (डॉ. संदीप सोनी), स्वामी शांतनु, कमलनयन अवस्थी, शिवांक अवस्थी सहित श्रद्धालु और ग्रामीणजन मौजूद रहे। रनेह फॉल रोड स्थित ओशो हिल व्यू आश्रम क्षेत्र में ध्यान और अध्यात्म साधना के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान बना रहा है, जहां देश-विदेश से साधक पहुंच रहे हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here