Home डेली न्यूज़ कुंडेश्वर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा शिवालय...

कुंडेश्वर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा शिवालय सावन सोमवार पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, लगा मेला, सुरक्षा के हुए व्यापक इंतजाम

72
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। सूरज की पहली किरण के साथ ही शिवालय में बम-बम भोले और हर-हर महादेव का जयघोष गूंजने लगा। जमढ़ार में स्नान कर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शिव धाम कुंडेश्वर में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब देखते ही बन रहा था। शिव मंदिर पर आज दूसरे सोमवार पर भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। यहां बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने आरती एवं पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ लिया। शिवालय में सारे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। प्रशासन द्वारा नदी घाट पर एवं शिवालय में शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए। स्वयंभू शिव के दर्शन कर हजारों काबडिय़ों ने भी धर्मलाभ लिया। काबडिय़ां का आना यहां सारे दिन जारी बना रहा। बताया गया है कि सावन के पहले सोमवार से ही यहां भक्तों का आना जारी बना हुआ है। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां काबंड लेकर आ रहे हैं। यहां आज भी खरगापुर, जतारा, पलेरा, बल्देवगढ़, बड़ागांव धसान आदि इलाकों से काबडिय़ा पहुंचे और जलाभिषेक किया। जिला मुख्यालय के निकट स्थित तीर्थ स्थली कुंडेश्वर में विशाल मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरित किया। जमढ़ार पर स्नानकर लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यहां हजारों की संख्या में कावडिय़ा पहुंचे। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने यहां स्थिति का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया। बताया गया है कि सावन माह के दूसरे सोमवार पर जिले के सुप्रसिद्ध शिवधाम ’कुंडेश्वर’ में आयोजित हुए पारंपरिक मेले में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए ’पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल’ ने मेला क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक व्यवस्था का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और अधिकारियेां को आवश्यक निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंधन किये गए। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग पार्किंग स्थलों का निर्धारण किया गया था। मेला क्षेत्र में स्थापित ’कंट्रोल रूम’ के माध्यम से संपूर्ण सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की सतत निगरानी की गई।
प्रतापेश्वर महादेव मंदिर पर हुए आयोजन-
सावन के दूसरे सोमवार को यहां शिव भक्तों ने अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सावन सोमवार पर हजारों पुरूष एवं महिलाओं ने उपवास रखा और पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। ओम नम: शिवाय का जाप करते हुए श्रद्धालु यहां जलाभिषेक करते हुए नजर आए। शाम को यहां पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ ही प्रसाद वितरित किया गया। ज्ञात हो कि महेन्द्र सागर तालाब के पास ही यहां भगवान प्रतापेश्वर महादेव का मंदिर स्थित है, जहां सावन मास में हजारों भक्तों का आना बना रहता है। तीर्थ स्थली कुंडेश्वर जाने वाले भक्तों को भी यहां दर्शन होते रहते हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here