Home डेली न्यूज़ थाना प्रभारी और एसडीओपी बने एक दिन के मास्टर,  विद्यार्थियों को दिलाई...

थाना प्रभारी और एसडीओपी बने एक दिन के मास्टर,  विद्यार्थियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

1
0
Jeevan Ayurveda


थाना प्रभारी और एसडीओपी बने एक दिन के मास्टर,  विद्यार्थियों को दिलाई नशा मुक्ति की श
बमीठा। मध्य प्रदेश पुलिस के नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, घूरा में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल और बमीठा थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने एक दिन के शिक्षक की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों की विशेष कक्षा ली। अधिकारियों ने बच्चों से संवाद किया, उनकी नोटबुक जांची, अंक दिए और बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने निबंध, चित्रकला, रंगोली, स्लोगन लेखन, शायरी तथा नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों पर प्रभावशाली संदेश दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी यदि नशे से दूर रहेगी तो समाज और देश का भविष्य सुरक्षित होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
बमीठा थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने विद्यार्थियों को जीवनभर नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने और नशे की लत से जूझ रहे लोगों की सहायता एवं उपचार के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर भी बच्चों को लिखवाए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने में विद्यार्थियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली और अपने परिवार व समाज को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया। मध्य प्रदेश पुलिस की इस अनूठी पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here