Home डेली न्यूज़ शिक्षण सत्र आरंभ होते ही नजर आने लगी शिक्षकों की लापरवाही-स्कूलों से...

शिक्षण सत्र आरंभ होते ही नजर आने लगी शिक्षकों की लापरवाही-स्कूलों से शिक्षक नदारत, लटके ताले, मासूमों का जीवन कौन सम्हाले …? बीआरसी को निरीक्षण में बंद मिले स्कूल, शिक्षकों का वेतन काटने भेजा प्रतिवेदन

92
0
Jeevan Ayurveda


पलेरा। शिक्षण सत्र आरंभ होते ही सरकार बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति और प्रवेश की बात कर रही है, वहीं इन निर्देशों पर अमल करने वाले ही अब पुराने ढर्रे पर चलकर मनमानी करने पर आमादा हो गए हैं। इस कारण यहां के अधिकांश बच्चों और उनके अभिभावकों में मायूसी और नाराजगी अभी से नजर आने लगी है। स्कूलों पर निर्धारित समय पर ताले लटके रहने से बच्चों को बाहर ही इंतजार करना पड़ रहा है। शिक्षक ही जब स्कूलों से नदारत मिलें, तो बच्चों की उपस्थिति की उम्मीद करना बेमानी होगा। बताया गया है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बीआरसी पुष्पेंद्र कुमार पाठक ने बीते दिनों स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनको स्कूलों के गेट पर ताले लगे मिले। उन्होंने स्कूल स्टॉफ के खिलाफ उचित कार्रवाई के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी अक्षिता शर्मा को प्रतिवेदन दिया है। निरीक्षण के दौरान बीआरसी पुष्पेंद्र कुमार पाठक को क्षेत्र में संचालित सरकारी मिडिल और सरकारी प्राथमिक स्कूलों में पदस्थ 23 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की गैर मौजूृदगी मिली। शिक्षकों की गैर माजूदगी देखकर उन्होंने चिंता और नाराजगी जाहिर की है। इस स्थिति से नाराज होकर बीआरसी पाठक ने अनुपस्थित सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजा है। प्रतिवेदन के अनुसार लोकेंद्र सिंह राय माध्यमिक शाला बन्ने बुजुर्ग, मातादीन यादव प्राथमिक धुबियात इटायली, श्रीमती सुनीता अहिरवार प्राथमिक शाला रतवास, गोरेलाल अहिरवार प्राथमिक शाला रतवास, कुमारी माया अहिरवार प्राथमिक शाला कछियात इटायली, सुप्रिया शर्मा ईपीएस मबई, देवेंद्र राजपूत ईपीएस मबई, छोटेलाल अहिरवार प्राथमिक धुबयात इटायली, उमेश नगाईच प्राथमिक आदिवासी बस्ती सिमरा खुर्द, दुर्गा प्रसाद अहिरवार प्राथमिक ढगर बराना, केसर राजपूत प्राथमिक डगर बराना, निरपेंद्र तिवारी माध्यमिक शाला कनेरा, श्रीमती सुमन नायक माध्यमिक शाला कनेरा, श्रीमती संगीता निरंजन माध्यमिक शाला कनेरा, जमुना प्रसाद अहिरवार माध्यमिक शाला कनेरा, श्रीमती भाषा तिवारी माध्यमिक शाला कनेरा, रमाकांत दुबे प्राथमिक शाला खाट का माजरा, मनीष कुमार अहिरवार प्राथमिक शाला काकनपुरा, श्रीमती श्रद्धा भार्गव प्राथमिक शाला काकनपुरा, विशाल सिंह यादव माध्यमिक शाला काकनपुरा, राम गोपाल कुशवाहा प्राथमिक खुशीपुरा सगरवारा, श्रीमती ममता कसगर प्राथमिक खुशीपुरा सगरवारा, श्रीमती वंदना सिंह प्राथमिक शाला खाट का मजरा के नाम शामिल है। वर्तमान में बीआरसी पुष्पेंद्र कुमार पाठक के द्वारा क्षेत्रीय स्कूलों में किए जा रहे निरीक्षण को लेकर ग्रामीणों मे खुशी जताई जा रही है। फिलहाल शिक्षा विभाग के द्वारा अनुपस्थित 23 शिक्षकों के वेतन काटने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। देखा जा रहा है कि स्कूलों में वर्षा काल शुरू होने से जहां बच्चों और अभिभावकों में ङ्क्षचंता बनी हुई है। कई स्कूलों में हालात जीर्णशीर्ण होने एवं शिक्षकों की उदासीनता ने लोगों की नाराजगी को बढ़ाने का काम किया है। शासन की मंशा एवं योजनाओं के ठीक से क्रियान्वयन न होने से शिक्षा स्तर में सुधार की उम्मीद करना गैर जायज ही होगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here