छतरपुर। उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार आदर्श शिक्षा महाविद्यालय, छतरपुर (म.प्र.) में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिसमें कॉलेज स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित डॉ. अनिल बादल ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर शिक्षा ग्रहण करने तथा सकारात्मक सोच के साथ व्यवहार करने की सलाह दी।
कार्यक्रम का संचालन श्री आर.एम. द्विवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज संचालक डॉ. के.के. तिवारी की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कॉलेज स्टाफ के श्री जयराम अग्निहोत्री (नोडल अधिकारी), डॉ. शिवपूजन पटेल, श्री ऋषि कुमार खरे, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, श्रीमती प्रीति चतुर्वेदी, श्री राजकिशोर चतुर्वेदी एवं श्री सुमित ताम्रकार आदि ने अपने वक्तव्यों के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी।










