Home डेली न्यूज़ जन चौपाल में केन्द्रीय मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अफसरों को...

जन चौपाल में केन्द्रीय मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अफसरों को दिए निर्देश जनता के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार

74
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। जन चौपाल के माध्यम से जगह-जगह लोगों की समस्याएं सुनकर किया जा रहा है निदान। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने टीकमगढ़ जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रमों में सहभागिता कर ग्रामीणों की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विषयों पर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने खरगापुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुजानपुर एवं सरकनपुर तथा टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रौरई के ग्राम भढऱा में एवं ग्राम पंचायत बम्होरी नकीबन के ग्राम सुनौनी में आयोजित जन चौपालों को संबोधित किया। जन चौपाल कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणजनों ने पेयजल, सडक़, विद्युत, राजस्व, आवास तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। डॉ वीरेंद्र कुमार ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा आमजन की समस्याओं का समाधान समयबद्ध रूप से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, अरविंद खटीक, गोपाल चौरसिया, नंदू चौरसिया, बादशाह यादव, मनीष राय, दीपक श्रीवास्तव, मुरली लोधी, रूपन घोष सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here